International Gita Jyanti Mahotsava Kurukshetra गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र

नमस्कार साथियों 

हर साल की तरह इस बार भी गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र हरियाणा में मनाया जा रहा है। आप भी इस महोत्स्व में शामिल हो सकते हैं इस महोत्स्व में पुरे विश्व से लाखों लोग आते हैं आम तौर पर महोत्स्व १० दिनों तक चलता है। आप की जानकारी के लिए आपको अपनी वेबसाइट पर पूरा व्यौरा दिया जाएगा।

इस वर्ष इस महोत्स्व की शुरुआत २ दिसंबर को हो रही है अभी इस लेख में हम आप को कुरुक्षेत्र के उत्सव में आप ब्रह्मसरोवर तक कैसे पहुंचेंगे उसके बारे में जानकारी देंगे।

दिल्ली से 

कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य में दिल्ली से चंडीगढ़ हाईवे पर है यहाँ आप रेलगाड़ी या बस दोनों साधनों से पहुँच सकते हैं। दिल्ली से टैक्सी भी मिल जाती है। दिल्ली से कुरुक्षेत्र १६५ किलोमीटर है

चंडीगढ़ से 

अगर आप चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र तक पहुंचना चाहते हैं तो दुरी लगभग १०५ किलोमीटर है।

हवाई जहाज से

अगर आप हवाई जहाज से यात्रा कर के कुरुक्षेत्र आना चाहते हैं तो आप दिल्ली इंदिरा गाँधी हवाई अड्डे से टैक्सी द्वारा कुरुक्षेत्र पहुँच सकते हैं। चंडीगढ़ भी हवाई अड्डा है आप वहां से भी कुरुक्षेत्र आसानी से आ सकते हैं।

कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक प्रसिद्ध शहर है जहाँ पहुँचाने के लिए सभी प्रकार के साधन आसानी से मिल सकते हैं।

मानचित्र में देखें